हुज़ूर: कोलुआ अशोकागार्डन इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2026 राजधानी भोपाल के कोलुआ अशोकागार्डन इलाके में 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राज गिरी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उसकी मां ने बेटे का शव कमरे में फंदे पर लटका देखा और पड़ोसी को सूचना दी |