हुज़ूर: जेपी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में स्टोर रूम में लगी आग, समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2026 भोपाल के जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब 12:15 बजे ओपीडी ब्लॉक के पहले फ्लोर पर स्थित एक स्टोर रूम में हुई, जहां सर्जिकल और प्लास्टिक सामग्री रखी थी। कर्मचारियों ने पहले कमरे से धुआं उठता देखा, जो कुछ ही मिनटों में आग में बदल गया|