हुज़ूर: भोपाल में साइबर ठगी के मामलों से पुलिस की चिंता बढ़ी, अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 6 मामले दर्ज
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2026 भोपाल में साइबर ठगी के मामलों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 6 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें मिसरोद में 4, अवधपुरी में 1 और हबीबगंज में 1 केस शामिल हैं। सभी मामलों में आरोपियों ने अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन तरीका लगभग एक जैसा फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करना और खाते से रकम साफ कर देना रहा है।