पहाड़ी: नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 3000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार, पहाड़ी पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में थाना कैथवाड़ा से 3 हजार रुपये के इनामी वांछित स्थाई वारंटी नियाजू को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दस्तयाब किया।आरोपी के खिलाफ थाना कैथवाड़ा में पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।कैथवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।