वारिसलीगंज: करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधियों को माफी गली और अंबानी सीमेंट के बगल में किया गया गिरफ्तार
वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में माफी गली और अडानी सीमेंट फैक्ट्री के पश्चिम रेलवे लाइन के पास छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।