सागवाड़ा: सुरजगांव में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरजगांव में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना बुधवार सुबह 11बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में बाइक सवार गणपत खांट की मौके पर ही मौत हो गई। उसका रिश्तेदार तेजपाल खांट गंभीर घायल हो गया।