प्रेस नोट
जनपद मथुरा
दिनाँक-12.07.2026
जनपद मथुरा पुलिस द्वारा "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 व "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मथुरा पुलिस के समस्त अधिकारीगण एवं जवानों ने पुलिस लाइन्स, थानों, चौकियों एवं पुलिस परिसरों में वृक्षारोपड़ किया गया ।
पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.07.2026 को जनपद मथुरा पुलिस द्वारा महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा/लाइन व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा थाना जैत/वृंदावन क्षेत्रान्तर्गत स्थित फायरिंग बट परिसर व जनपद के थानों व चौकी परिसर में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया । अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया व वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
_इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।_
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra
Mathura, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026