मरवाही: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरवाही विधायक हुए शामिल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के नागरिकों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार सुबह 11 बजे से जीपीएम जिला चिकित्सालय में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।