झांसी: जीआरपी टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले 03 शातिर मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से तीन शातिर मोबाइल चोरो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चोरो ने अपना नाम गुलाब सिंह चौहान, मुलायम अहिरवार, और कल्लू मंसूरी बताया है।