शंकर चौक की सड़क हादसे में घायल महिला धर्मशिला देवी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।शुक्रवार की सुबह करीब 8: 02 बजे उसका शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। जिससे परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। गौरतलब है कि बीते बुधवार की दोपहर उक्त महिला बाइक की ठोकर से जमुनी रोड में बुरी तरह से घायल हो गई थी।