बैरसिया: भोपाल के अब्बास नगर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई
Berasia, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल के अब्बास नगर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बरसते पानी में एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह भी मौजूद रहे। अब्बास नगर में सड़क के दोनों ओर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे यातायात जाम की स्थिति बनती है।