करपी: किंजर में सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह, गांवों में प्रतिमा ले जाने के लिए आपाधापी
Karpi, Arwal | Feb 13, 2024 आज मंगलवार को किंजर में सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा।मां सरस्वती की प्रतिमा अपने अपने गांव में ले जाने के लिए परेशान दिखे। वहीं किंजर में प्रतिमा ले जाने के लिए ठेला भी कम पड़ गया। जिसका लाभ ठेला चालकों ने दूगना भाड़ा बसुल खूब उठाया। वहीं छात्र रौशन ने बताया कि ठेला पर प्रतिमा को टुटने का डर नहीं रहता।