खलीलाबाद: महुली थाने के पानाराम गांव के 20 वर्षीय युवक को गिरधरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हुई मौत, शव का हुआ पीएम
महुली थाना क्षेत्र के पानाराम गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अरुण चौहान पुत्र बृजमोहन को गुरुवार की देर रात्रि महुंई गिरधरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सायं 5:00 बजे मर्चरी में शव का हुआ पोस्टमार्टम।