बड़ौत: वार्ड 15 विजयनगर बड़ौत में सरकारी नल खराब व टंकी पानी न आने से नगरवासी परेशान, प्रदर्शन कर समाधान की मांग #jansamasya
Baraut, Bagpat | May 22, 2026 नगर पालिका बड़ौत के वार्ड नंबर 15 विजयनगर गली नंबर 8 में सरकारी नल खराब पड़ा हुआ है और टंकी में भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे नगर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्होंने इसकी कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नल को ठीक करने की मांग की है।