किशनगंज राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जिम, किशनगंज में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर श्री नवीन कुमार,जिला पदाधिकारी, किशनगंज के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, किशनगंज के तत्वावधान में जिला जिम, किशनगंज में विभिन्न खेल एवं शारीरिक दक्षता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिलेभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य एवं अनुशासन को बढ़ावा देना तथा किशनगंज में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शक्ति, सहनशक्ति एवं खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री आदित्य कुमार सिंह, खेल उपाधीक्षक, किशनगंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने खेलों के माध्यम से युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास तथा जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता निम्नलिखित हैं:-
पुश-अप ,मो. हसन
टेबल टेनिस ,नितीश कुमार
क्लीन एंड जर्क ,प्रियांशु पासवान
डेडलिफ्ट (60 किग्रा से कम),
विशाल मल्लिक
डेडलिफ्ट (60 किग्रा एवं अधिक) ,मिनारूल
डेडलिफ्ट (ओपन),हृतिक राज
डेडलिफ्ट (महिला) ,सोना परवीन
वेटेड स्क्वाट ,रोहित पोद्दार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी/मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही, सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की गई।
जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने, स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।