राजगढ़: बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता संदेश लेकर निकला रथ, राजगढ़ में हुआ शुभारंभ, 15 दिन तक चलेगा अभियान
राजगढ़ जिले में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार की दोपहर 1 बजे के लगभग कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा बाल श्रम जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थलों पर नहीं बल्कि विद्यालयों मे