फूलपुर: शबाना आजमी ने मेजवां में साफ-सफाई व बिजली-पानी की व्यवस्था का लिया जायजा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर में फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी ने रविवार को सुबह ग्यारह बजे अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंचकर साफ-सफाई, जलजमाव, बिजली और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया गांव में गंदगी और जलजमाव की स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई शुरू कर दी