शिवहर: बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार मंगलवार शाम 05 बजे बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है.बताया कि बिल्डिंग, पक्का मकान, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगती है तो तुरंत कैसे काबू पाया जाए इसको लेकर सभी अग्निशमन कर्मियों को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया गया है।