शिवहर: गोली मारकर एक युवक को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मंगलवार दोपहर 02 बजे बताया कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया गया है. घायल युवक को पैर में गोली लगी है. जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी इलाज चल रही है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।