सदर: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया। बृजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग "बहरूपिए" हैं और वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म पर तरह-तरह के बयान देते हैं।