कोरबा: कोरबा में 5 साल के बच्चे के गुप्तांग पर हमला, शराबी युवक ने किया कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, हालत गंभीर
Korba, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने खेलते हुए बच्चे के गुप्तांग पर हमला किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।जानकारी के अनुसार, पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का सीमन लाल कंवर शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा।