भरथना: भरथना रेलवे स्टेशन और झींझक के बीच चलती पैसेंजर ट्रेन में महिला का ब्लाउज काटकर लाखों के जेवर उड़ाए गए
भरथना रेलवे स्टेशन और झींझक के बीच चलती कानपुर टूंडला पैसेंजर ट्रेन में बुधवार देररात को उचक्कों ने महिला यात्री को निशाना बनाते हुए ब्लाउज काटकर सीने में रखा जेवरों से भरा पर्स पार कर दिया। भरथना स्टेशन पर उतरने के बाद महिला को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता लाली ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि भरथना जीआरपी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।