शिवपुरी नगर: शादी कराने का झांसा देकर पाड़रखेड़ा के युवक से हड़पे 30 हजार रुपए, एसपी से शिकायत
पाड़रखेड़ा ने रहने वाले रामचंद्र धाकड़ पुत्र कन्हियालाल लाल धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की शिवपुरी के रहने वाले उसके पड़ोसी ने शादी कराने के लिए बदरवास के रहने वाले जयभान सिंह यादव से मुलाकात कराई थी। जहां जयभान द्वारा शादी कराने के एवज ने उससे 1 लाख रूपए देने की बात कही गई।जिसके बाद उसके द्वारा 30 हजार रूपए जयभान को दे दिए।जिसके बाद उसने शादी नहीं कराई।