शिवपुरी नगर: दबंगों व कुटीर जैसी समस्याओं को लेकर सहरिया क्रांति ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, सुनवाई न होने तक हड़ताल की दी चेतावनी
शिवपुरी ज़िले के विभिन्न गांवों के आदिवासियों (सहरीया क्रांति) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया है। सरिया क्रांति के संयोजक संजय बैचेन ने जानकारी देते हुए बताया, शिवपुरी ज़िले के विभिन्न गांव में आदिवासियों को विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं। जहां आदिवासियों को दबंगों द्वारा रहने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, आदिवासी समाज के लोगों को कुटीर भी नहीं मिल रही है।