सुसनेर: सोयत रोड़: बीजेपी कार्यालय में नेताओं की जेब कटी, राजस्थान का नाबालिग आरोपी पकड़ाया
रविवार की दोपहर में सोयत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के स्वागत में भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर गैंग ने अपना काम कर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारंग्याखेड़ी समेत कई नेताओं के जेब काट कर रुपये उड़ा दिए। मौके से 1 नाबालिग पकड़ा गया है जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है।