कायमगंज: गांव हैवतपुर गढ़िया स्थित खेत में फांसी पर लटका मिला युवक, उसे उतारकर जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात लगभग 12 बजे शमशाबाद के गांव हैबतपुर गढ़िया निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र मुंशीलाल को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए राजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के लिए डॉक्टर ने पुलिस सूचना भेज दी।