टीकमगढ़ में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को पुरानी टेहरी स्थित एक बंद ढाबे पर छापामारा। इस दौरान ढाबे से लगभग 30 पेटी देशी शराब जप्त की गई। कार्रवाई के बाद ढाबे के मालिक रूद्र तोमर ने एक वीडियो जारी कर आबकारी टीम पर पुलिस के साथ मिलकर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।