इटावा: एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग के हेडकांस्टेबल को ₹7000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज
Etawah, Etawah | Apr 8, 2026 आबकारी कार्यालय इटावा में तैनात एक हेडकांस्टेबल को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम कानपुर नगर ने रंगे हाथ पकड़ा। कंपोजिट शराब धनुआ के लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह से काम के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियेां में हड़कंप मच गया। आरोपित हेडकांस्टेबल तहसीलदार सिंह खारगोल आगरा निवासी है