टिब्बी: टिब्बी के राजकीय महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, रैगिंग मुक्त परिसर का दिया संदेश
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में 'रैगिंग मुक्त परिसर, भय मुक्त शिक्षा' विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता अधिकारी मित्र प्रभु राम ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि उच्चतम न्यायालय और यूजीसी के नियमों के तहत रैगिंग को लेकर बताया।