मोहनपुर: देवघर कॉलेज मोड़ के पास अनियंत्रित वाहन एटीएम में घुसा, बोर्ड-गेट क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में
देवघर कॉलेज मोड़ के समीप सोमवार को एक एटीएम में अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि एटीएम के बाहर लगा बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गया हादसे के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर पहुंच गए स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी गश्ती पर निकली पुलिस मौके पर पहुंची।