बागेश्वर: जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम का आयोजन, 50 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
बागेश्वर में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय नव प्रतिष्ठान भारत के तत्वाधान में विद्यालयी शिक्षा में बच्चों के भीतर रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 2024 का आयोजन विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में किया गया।