नवाबगंज: बाराबंकी के सोहिलपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई, जनजागरूकता रैली निकाली गई, भाजपा नेताओं ने किया संबोधित
बाराबंकी जिले के हरख ब्लॉक क्षेत्र के सोहिलपुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांव में एक विशाल जनजागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।मंगलवार सुबह से ही गांव में उत्सव का माहौल था।