सैदपुर: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, सैदपुर नगर के ज्वेलर से नशा पिलाकर ₹5.70 लाख की वसूली करने वाली महिला सहित 2 गिरफ्तार
सैदपुर नगर में हनीट्रैप के जरिए सर्राफा व्यवसायी को जाल में फंसाकर ₹5.70 लाख वसूलने और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। नंदगंज थानाक्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।