डोमचांच: डोमचांच में होल्डिंग टैक्स की वसूली शुरू, समय पर भुगतान करने पर मिलेगी छूट
डोमचांच नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने रविवार को 12 बजे बताया कि करदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट योजना लागू की गई है। इसके तहत 30 जून से पहले एकमुश्त टैक्स जमा करने पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।