*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री जुगल किशोर के किए दर्शन*
-------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर पहंुचकर भगवान श्री जुगल किशोर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया और भक्तगण एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके उपरांत गुरू पूर्णिमा महोत्सव के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Jul 24, 2026