होलसेल फल-फ्रूट व्यापारी के निधन पर हाथ ठैला फुटकर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि
चित्तौड़गढ़ 31 जुलाई। होलसेल फल-फ्रूट व्यापारी किशन तलरेजा के पिताजी महेश तलरेजा के निधन पर हाथ ठैला फुटकर फल व्यवसायी युनियन द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कोषाध्यक्ष देवकिशन चौधरी ने बताया कि महेश तलरेजा एक होलसेल फल-फ्रूट व्यापारी थे जो वर्षों से इस व्यवसाय में थे। हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी महेश तलरेजा सभी के साथ सहयोग की भावना से व्यापार करते थे। उन्होंने सभी के साथ सदैव ईमानदारी एवं स्वच्छ छवि की अपनी पहचान को कायम रखा।
इस दौरान अध्यक्ष कमलेश गुर्जर, सचिव सलमान मेवाफरोश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाथुलाल खटीक, महामंत्री मोहम्मद इमरान, सहसचिव रमेश अहीर, उपाध्यक्ष कुरबान भाई, मुकद्दर भाई, अरविन्द कीर, इन्द्र राजपूत, कमलेश खटीक, लक्ष्मण सेन, गोविन्द जटिया, सुरेश सहित कईं फल-फ्रूट व्यापारीगण मौजूद रहे।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 6, 2026