खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी गांव के पास एसएच 55 पर अज्ञात ऑटो की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे अज्ञात ऑटो की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। और इसकी सूचना खोदावन्दपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गयी और जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया।