चांदवा: आगामी राजकीय सरहुल पर्व को लेकर प्रखंड में सरना समिति की हुई बैठक, संचालन समिति गठित
आगामी राजकीय सरहुल पर्व को लेकर प्रखंड के सरहुल टांड़ कृषि फॉर्म परिसर मे सरना समिति द्वारा रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड पड़हा राजा धनेश्वर उरांव ने की।बैठक में आगामी एक अप्रेल को मनाई जाने वाली राजकीय सरहुल पर्व को भव्यता प्रदान करने के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।