चांदवा: टमटम टोला के पास दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, रामपुर के दो घायल, रेफर
बालूमाथ - चतरा एनएच 22 मुख्य पथ पर टमटम टोला के समीप रविवार की देर शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में भारत यादव 27 वर्ष पिता मंगल यादव ग्राम बरियातू की मौत घटना स्थल पर हो गई ।जबकि कुंदन साव 30 वर्ष पिता शंकर साव एवं उसकी पत्नी नीरू कुमारी पति कुंदन साव दोनो ग्राम रामपुर थाना चंदवा गंभीर रूप से घायल हो गए।