चित्रकूट सीतापुर के सूरिजकुंड में बैट्री चलित झटका मशीन में करंट का झटका लगने से महिला की हालत बिगड़ी जिला में कराया गया भर्ती मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत सीतापुर चौकी क्षेत्र के सूरिजकुंड का आज शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे का है जहां करंट का झटका लगने से महिला की हालत बिगड़ गई महिला संतोशिया पत्नी रज्जन निवासी सूरिजकुंड चौकी सीतापुर के परिजनों ने बताया कि घर में शादी कार्यक्रम के बाद देवी पूजन के लिए संतोषीया मंदाकिनी नदी नहाने गई थी और नदी नहा कर वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में खेत पर उनके पड़ोसी जानकी शरण ने बैटरी चलित झटका मशीन से तार फैला कर करंट लगा रखा था जिसमें संतोशिया का गीला कपड़ा तार में टच हो गया जिससे संतोषिया को करंट गया और उसकी हालत बिगड़ गई जिसको परिजनो द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है