उदवंत नगर: उदवंतनगर में पुलिस की तत्परता से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया
उदवंतनगर थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार की शाम 6:00 बजे के करीब प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 157/26, के तहत धारा भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत यह मामला दर्ज किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टीम का गठन किया गया।