जामताड़ा: झारखंड में किसानों को मिलेगा धान का उचित मूल्य, अधिप्राप्ति व्यवस्था में सख्ती का फैसला
झारखंड में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धान अधिप्राप्ति व्यवस्था को पारदर्शी और कड़ा बनाने के लिए नए संशोधन जारी किए हैं। किसानों का खेत सत्यापन, ई-केवाईसी, CCTV निगरानी और GPS ट्रैकिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। विवादित मिलों और बकायेदार केंद्रों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी।