आरोन: आरोन थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढकर परिवार से मिलाया
आरोन थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक 14 वर्षीय लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 8 अप्रैल को थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने बताया, 11 जनवरी 2026 को लापता लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर खोजबीन की। 6 और 7 अप्रैल की रात सुरक्षित लड़की को दस्तयाब किया। कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति में पेश कर परिवार को सौंपा दिया है।