बलिया: दुबहड़ क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा के पूर्व मंत्री और पुलिस पर उसकी पुत्री को गायब कराने का गंभीर आरोप लगाया
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 दुबहड़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मीडिया से बातचीत में भाजपा के पूर्व मंत्री और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री जो एक कोचिंग में पढ़ती थी, जिसे एक पूर्व मंत्री और उनके साथियों ने साजिश के तहत गायब कर दिया है।