शपथ लेते ही नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- धर्म के युद्ध में हमने हासिल की जीत
बिहार विधान परिषद में आज नव निर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद नीरज कुमार ने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह धर्म का युद्ध था और इस धर्म के युद्ध में हमने जीत हासिल की है। वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीजेपी में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव के कोर्ट जाने की बात पर नीरज कुमार ने कहा कि कोर्ट जाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
नीरज कुमार ने अपने बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं, इस दौरान नीरज कुमार जेडीयू नेता निशांत कुमार के साथ तस्वीर लेते हुए भी नजर आए। #Bihar politics #Facebook viral #Jamui district news #Bihar news,,
Barhat, Jamui | Nov 23, 2026