कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाहर से ब्राउन शुगर लाकर बेची जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।