कटघोरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष और उनके पति पर FIR दर्ज, 20-25 अन्य ग्रामीण भी आरोपी
Katghora, Korba | Jun 25, 2026 बांकीमोंगरा नगर पालिका की उपाध्यक्ष गायत्री कंवर व उनके पति श्रमिक नेता गोवर्धन कंवर सहित अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा, आर्थिक नुकसान, कर्मचारियों को धमकी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की धमकी तथा अन्य दंडनीय कृत्यों का आरोप है।