चायल: अकबरपुर मिर्जापुर गांव के पास अस्थि विसर्जन के लिए संगम जा रहे परिवार की कार पिकअप से टकराई, 10 घायल, जांच जारी
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर चौराहा स्थित तिरंगा मार्केट के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। कौशाम्बी की ओर से प्रयागराज आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए।