चूरू: जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने आपणी योजना स्थित प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय में किया पौधारोपण
Churu, Churu | Jul 19, 2024 आपणी योजना कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि हम सभी मिलकर पौधरोपण करें और परिवेश को हरा-भरा रखने का संकल्प लें। सभी के सम्मिलित प्रयासों से हम क्षेत्र को हरा-भरा व खुशहाल रख सकेंगे। जिला कलक्टर सत्यानी, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत सहित कलक्ट्रेट स्टाफ ने व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर समुचित देखभाल की जिम्मेदारी ली।