चूरू: डाबड़ी गांव के खेतों में बिजली की हाई वाॅल्ट लाइन के तार चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, चूरू कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Jul 19, 2024 चूरू जिले की साहवा पुलिस ने डाबड़ी गांव के खेतों में बिजली की हाई वाॅल्ट लाइन के तार चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों को शुक्रवार को चूरू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।